फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ : बदमाशों ने आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया हंगामा

Fri, 12 Jul 2019 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला ग्राम सभा के आंबेडकर चौराहे पर लगी डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बुधवार रात में बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया और जुलूस निकालते हुए अमिला पुलिस चौकी पहुंचे।

विज्ञापन


सूचना पर घोसी सीओ मौके पर पहुंचे। सीओ ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत करा दी।

अमिला ग्राम सभा के आंबेडकर चौराहे पर डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। गुरुवार सुबह सात बजे टहलने निकले लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। जानकारी होने पर अकटहवा, अमिला पांडेयकपुरा, बसवानपुर, गौरा इलाके के लोग जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नाराज लोग जुलूस निकालते हुए करीब एक किमी दूर अमिला पुलिस चौकी पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर घोसी सीओ नंदलाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें