फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, गिरफ्तारी को लेकर धरना-प्रदर्शन

Wed, 05 Dec 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों को समझाते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के गाजीपुर में आंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होते ही भीम आर्मी के सदस्यों और दलित समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर धरना-प्रदर्शन समाप्त करवाया।

विज्ञापन


मरदह थाना क्षेत्र के दुर्खुर्शी चट्टी पर स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थापित है। बुधवार की सुबह ग्रामीणों की प्रतिमा पर नजर पड़ी तो देखा कि वह क्षतिग्रस्त थी। इसकी जानकारी होते दर्जनों की संख्या में भीम आर्मी के सदस्यों के साथ ही दलित समुदाय के सैकड़ों लोग वहां पहुंचे।

उन लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी होते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और अराजक तत्वों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने लगी, लेकिन प्रदर्शनकारी मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़ रहे।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस की सूचना पर कासिमाबाद एसडीएम मंताराम, सीओ चंद्रप्रकाश शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने अराजक तत्वों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने पांच घंटे बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।
 

विज्ञापन

पहले भी प्रतिमा की जा चुकी है क्षतिग्रस्त

सीओ ने बताया कि गांव के पेशकार भारती के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अराजक तत्वों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले एक मार्च 2018 की रात इसी प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया था। इसको लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था। पुलिस इस मामले में अभी तक अराजक तत्वों को गिरफ्तार भी नहीं कर सकी थी कि दोबारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें