फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Jam in Varanasi: बरेका- ककरमत्ता पर सड़क निर्माण, जाम की चपेट में रहा भिखारीपुर तिराहा

Wed, 10 Sep 2025 08:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में बरेका-ककरमत्ता मार्ग पर सड़क मरम्मत के कारण बुधवार को जाम की समस्या से लोग परेशान रहे। सुंदरपुर से भिखारीपुर तक दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। 
विज्ञापन
बरेका में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेका-ककरमत्ता मार्ग पर सड़क मरम्मत के दौरान बुधवार सुबह सुंदरपुर से भिखारीपुर तक दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। भीषण जाम के चलते सुबह लोगों को काफी परेशानियां हुईं। स्कूली वाहन भी सुबह 10 बजे के बाद फंस गए। 

विज्ञापन


धूप और गर्मी से बच्चे बेहाल रहे। बहुत से लोगों ने जाम को देख रास्ता बदल दिया। भिखारीपुर तिराहे पर पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद जाम समाप्त कराया। गलत दिशा से आने वालों को वापस भेजा गया।

चितईपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि वीवीआईपी आगमन को लेकर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। मुख्य सड़क पर मशीन लगने के कारण गलत दिशा से वाहन आने लगे, इससे जाम बढ़ता गया। 
विज्ञापन


मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के आगमन के दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से कचहरी और नदेसर तक जगह-जगह रूट डायवर्जन और गाड़ियों को रोका गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें