फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य के लिए सड़क से संसद तक लड़ेगी भासपा

Sat, 21 Mar 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्र और राज्य सरकारों की वादाखिलाफी के विरोध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से शुक्रवार को शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पूर्वांचल राज्य की स्थापना के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पूर्वांचल राज्य में 27 जिले होंगे। इसमें लोकसभा की 28 और विधानसभा की 147 सीटें होंगी। आजादी के बाद से ही पूर्वांचल के लोग विकास की बाट जोह रहे हैं। विकास तभी संभव है जब अलग पूर्वांचल राज्य बनाया जाए। पूर्वांचल में बंद पड़े कारखानों को चालू करने का वायदा

प्रधानमंत्री ने किया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों का ध्यान नहीं रख रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बलिराज राजभर ने की। संचालन जिलाध्यक्ष रमेश राजभर और धन्यवाद ज्ञापन नित्यानंद पांडेय ने किया। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद राजभर, शक्ति सिंह, सालिक यादव, आनंद मिश्र, हरिनाथ राजभर, वीरेंद्र पटेल, लालजी राजभर, बच्चूलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


भाजपा में जाने वाले राजभर समाज के हितैषी नहीं
सर्किट हाउस में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा में जाने वाले लोग राजभर समाज के हितैषी नहीं हैं। गुलामी चाहने वाले लोग ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी से गठबंधन किए बगैर 2017 विधानसभा का चुनाव सुभासपा पूर्वांचल की 147 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें