फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8613 करोड़ से स्मार्ट होगी काशी

Sat, 21 Mar 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराण्ासी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी को 8613 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके पहले चरण में वर्ष 2021 तक 6575 करोड़ और दूसरे चरण में वर्ष 2021 से 2041 तक 2038 करोड़ खर्च कर यहां की बुनियादी सुविधाओं को उन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी शहरी विकास मंत्रालय की संस्था क्रिसिल के अधिकारियों ने सिटी डेवलेपमेंट प्लान (सीडीपी)-2041 पर शुक्रवार को नगर निगम में आयोजित कार्यशाला में दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और नगर निगम से पूर्व में मिले और आज आए सुझावों के आधार पर फाइनल सीडीपी तैयार कर उसकी रिपोर्ट इस माह के अंत तक शहरी विकास मंत्रालय को सौंप दी जाएगी।

काशी में 24 घंटे जलापूर्ति, कचरा प्रबंधन, सीवेज, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर इसे स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाना है। इसके मद्देनजर शहरी विकास मंत्रालय की अधिकृत संस्था क्रिसिल ने जो सीडीपी 2041 तैयार की है, उसके अनुसार 8613 करोड़ रुपये की लागत आएगी। क्रिसिल के शहरी नियोजन के निदेशक बृज गोपाल लड्डा ने नगर निगम में आयोजित कार्यशाला में बताया कि शहर के सर्वे और यहां के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों से रायशुमारी के बाद सीडीपी 2041 तैयार की गई है।
विज्ञापन


इस पर शहरी विकास मंत्रालय जल्द निर्णय लेगा। इस दौरान मौजूद रहे शहर के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के सुझाव सीडीपी में शामिल किए गए। मसलन, ऑटो और रिक्शा के लिए पार्किंग व्यवस्था, बुजुर्गों-बच्चों के लिए कम्युनिटी प्लेस, सड़कों के किनारे हरियाली के उपाय आदि। कार्यशाला में अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी, अर्बन प्लानर अतुल गौतम सहित विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें