मिर्जापुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा और साहू युवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में होली पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन पक्के पोखरा स्थित एक लाॅन में किया गया। इसमें लोगों ने फूलों की होली खेली। मुख्य अतिथि सांसद सीतापुर राकेश राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद समाज के प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखे। बच्चो ने विभिन्न सांस्कतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सांसद राकेश राठौर ने कहा कि साहू समाज को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को सम्मानित भी किया गया। शिवलाल गुप्ता ने अपने होली के गीत-संगीत से सभी को खूब झुमाया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता और संचालन मयंक गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अनूप साहू, अभिषेक साहू, मनोज साहू, विनोद, सतीश, प्रसन्न मौजूद रहे। संवाद