फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने नागरिकता कानून के समर्थन में निकाली रैली, विपक्ष पर लगाया ये आरोप

Thu, 16 Jan 2020 05:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
भाजयुमो ने नागरिकता कानून के निकाली रैली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के जनसमर्थन के लिए भाजयुमो ने गाजीपुर में गुरुवार को पीजी कॉलेज चौराहे पर मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। मानव श्रृंखला से पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं का यह नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के समर्थन के लिए सराहनीय कार्य है।

विज्ञापन


ऐसे तत्व जो कि सीएए को लेकर जनता के बीच भ्रम पैदा करते हुए मात्र वोट की राजनीति कर रहे हैं, जिनको भारत देश से प्रेम नहीं है वो लोग ओछी राजनीति के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित यह मानव श्रृंखला जनता के बीच भारत सरकार द्वारा पारित पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान में धर्म के आधार प्रताड़ित लोगों को सम्मान से जीवन जीने के अधिकार का कानून है। केंद्र सरकार द्वारा लिया गया सीएए का फैसला देश की जनता को स्वीकार है, लेकिन जिनकी राजनीतिक दुकानदारी बंद है, वो लोग देश की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि युवा मोर्चा के तत्वाधान में आज लगभग हजारों नौजवानों ने मानव श्रृंखला बनाकर यह साबित कर दिया है कि गाजीपुर की जनता सीएए के समर्थन में है। लोगों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम सब सीएए के समर्थन में हैं और राष्ट्र का प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक सीएए के समर्थन में है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय भाजयुमो अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, विनोद अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें