भारत दर्शन गांधी यात्रा 30 जनवरी से
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े स्थलों और नागेश्वर व सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए भारत दर्शन गांधी यात्रा ट्रेन 30 जनवरी को रवाना होगी।
इसके अंतर्गत अहमदाबाद, द्वारिका, नागेश्वर, सोमनाथ, पोरबंदर तथा राजकोट दर्शन कराया जाएगा।
इस ट्रेन में बैठने की सुविधा वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली तथा जयपुर से उपलब्ध होगी।
कुल आठ रात और नौ दिन का पैकेज का किराया 7530 रुपया है। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।
पैकेज में नाश्ता, दोपहर तथा रात का भोजन, स्थानीय बसों से यात्रा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था आदि शामिल है।
बुकिंग के लिए पर्यटन भवन (गोमती नगर, लखनऊ) स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
यह जानकारी आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने दी। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए वाराणसी (9794844559) से संपर्क किया जा सकता है।