फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ, हुआ प्रसाद वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कथा व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्र महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा संसार सागर के बंधनों से मुक्त कर भवसागर को पार कराने वाली है। कथा व्यास बुधवार को श्री साधु बेला के अष्टम पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी हरिनाम दास महाराज की 141वीं जयंती महोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय भागवत कथा में भागवत का महात्म्य बता रहे थे।
विज्ञापन

साधु बेला आश्रम बनखंडी महादेव परिषद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शोभायात्रा निकालकर हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड बाजा वाले राम धुन बजाते हुए चल रहे थे। उसके पीछे श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रहीं थीं। शोभा यात्रा बनखंडी महादेव मंदिर से निकलकर रवींद्र पुरी कालोनी, पद्मश्री चौराहा, अस्सी चौराहा होते हुए अस्सी घाट पहुंची। घाट से महिलाएं कलश में गंगा जल लेकर वापस साधु बेला आश्रम परिसर में पहुंची और शोभायात्रा का समापन हुआ। कथा का शुभारंभ आश्रम के महंत गौरी शंकर दास महाराज ने भागवत पोथी एवं भागवत आचार्य का पूजन अर्चन से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें