फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में स्कूल वैन हादसा: दस बच्चे डिस्चार्ज हुए, छह का अभी भी चल रहा इलाज

Thu, 31 Jan 2019 09:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
भदोही में स्कूल वैन में आग लगने से झुलसे छह बच्चों का अब भी बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। चार आईसीयू, जबकि दो प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती हैं। उधर, मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को ट्रामा सेंटर में सक्रियता अधिक दिखी। 
विज्ञापन


दोपहर में चिकित्सकों ने आईसीयू जाकर भर्ती बच्चों के इलाज की जानकारी ली। बताया गया कि भर्ती बच्चों की सेहत में सुधार हो रहा है। 12 जनवरी की सुबह भदोही के लखनो गांव में स्कूली वैन में गैस सिलेंडर से आग लग गई थी।

 हादसे में 19 बच्चे झुलस गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। सप्ताह भर बाद इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई। हालत में सुधार होने पर दस बच्चों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि छह अन्य बच्चों की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है। 
विज्ञापन


अभिभावकों के मुताबिक, चिकित्सकों ने बच्चों के पूरी तरह से ठीक होने में दो से तीन महीने का समय लगने की बात कही है। 
विज्ञापन

उधर, बच्चों के इलाज को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद 29 जनवरी की शाम बच्चों को जनरल सर्जरी वार्ड से प्लास्टिक सर्जरी वार्ड के सेमी प्राइवेट कक्ष में शिफ्ट किया गया है। इलाज को लेकर भी विशेष सावधानी बरती जा रही है। 

ये बच्चे हैं भर्ती
माही (7), आरुषि सिंह (8), नैनसी (10), प्रिंस (5) आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि आस्था (6), अंश सिंह (8) प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें