फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर हादसे ने जख्म किया ताजा, मासूमों को याद कर बिलख पड़ते हैं भदोही के ये परिवार

Fri, 27 Apr 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
कुशी नगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुशीनगर हादसे ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। यहां रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से 13 स्कूली बच्चों की मौत ने दो साल पूर्व भदोही जिले के कैयरमऊ रेलवे में हुए हादसे की याद ताजा कर दी।
विज्ञापन


25 जुलाई 2016 को कैयरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से स्कूल वैन में सवार आठ बच्चों की मौत हो गई थी। आज भी उस घटना को याद कर पीड़ित परिवारों के लोग बिलख पड़ते हैं।    
 
25 जुलाई 2016 को सुबह घोसिया स्थित टेंडर हार्ट्स स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए गांव में गई थी। 17 बच्चों को भरकर लौटते समय सात बजे वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट की कैयरमऊ स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूली वैन पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


इस हादसे में नैतिक, अनिकेश, अभिषेक, श्वेता, साक्षी, प्रद्मुम्न और अर्पित मिश्र समेत सात बच्चों की मौके पर ही जान चली गई थी, जबकि एक बच्चे की मौत उपचार के दौरान अस्पताल में हुई थी। उक्त घटना में कई परिवारों के चिराग बुझ गए थे।

इस भीषण हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की नींद टूटी और जिले की सभी मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर फाटक लगवाए गए या वहां रेलवे मित्र की तैनाती की गई। बृहस्पतिवार को कुशीनगर में हुई घटना ने कैयरमऊ हादसे के पीड़ित परिवार वालों की आंखें अपने जिगर के टुकड़ों को याद करते हुए नम हो गईं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें