फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही हत्याकांड: पुलिस का बड़ा खुलासा, सास-बहू ने मिलकर की थी बुजुर्ग की हत्या

Tue, 15 Dec 2020 03:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया है। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि बड़ी बहू और मृतक की पत्नी ने मिलकर ही गुलाब यादव की हत्या की।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि गुलाब ने छोटी बहू को प्रलोभन देकर नाजायज संबंध बनाया। उसी के नाम सारी संपत्ति देने की बात कहता था। इसको लेकर आए दिन घर मे विवाद होता। इससे तंग आकर दोनों ने शनिवार की रात हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।


जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे कोईरौना थाना के प्रभारी निरीक्षक को इनारगांव की पूनम यादव ने सूचना दी थी कि, उसके ससुर गुलाब यादव(55) को उनकी बड़ी बहू ने घरेलू विवाद में धारदार हथियार से गला काट दिया। साथ ही बताया कि उनकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायल अधेड़ को सीएचसी डीह ले गई। जहां डॉक्टरों ने ज्ञानपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर सीओ और एसपी भी पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार, मृतक के चार लड़के हैं, जो चारों मुंबई में रहते हैं। इनका आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा था। मृतक की बहुएं एक-दूसरे पर मृतक को मारने का आरोप लगा रही थी। पुलिस ने अपनी जांच में बड़ी बहू और मृतक की पत्नी को दोषी पाया। उन्हें हिरासत में लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ की। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें