फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : छात्राओं ने वार्डेन और सिपाही पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Sun, 21 May 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के महिला छात्रावास में शनिवार को छेड़खानी का मामला सामने आया। कुछ छात्राओं ने पुलिस लाइन के एक सिपाही और वार्डेन पर छेड़खानी, अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा के पास मोबाइल में बातचीत का रिकार्ड भी है, जिसे वह सोमवार को एसपी को सौंपेगी। शनिवार को दीवानी न्यायालय में पांच-छह छात्राएं प्रार्थना पत्र बनवाने पहुंचीं। भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने आरोप लगाया कि वह छात्रावास में रहकर कोचिंग पढ़ाती थी।

साथ ही रात में गार्ड की नौकरी करती थी। आरोप है कि शुक्रवार को एक वार्डेन पहुंचे और छात्राओं के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसके बाद उसे और उसके साथ गार्ड की ड्यूटी करने वाली एक दूसरी छात्रा को निकाल दिया गया।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने मोबाइल पर फोन कर मिलने के लिए कहा। छात्रा ने कहा कि उसके पास सिपाही और वार्डेन से बातचीत की सीडी भी है। इसे सोमवार को वह पुलिस अधीक्षक को सौंपेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्चाधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र और सीडी भेजकर कार्रवाई की मांग करेगी।

समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह ने कहा कि एक छात्रा के अभिभावक ने दूसरी छात्रा को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसके लिए यह विवाद हो रहा है। दोनों पक्षों को समझाकर विवाद खत्म किया गया।

पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने कहा कि छात्रावास में अगर ऐसी कोई बात है तो मामला गंभीर है। छात्राओं की शिकायत पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें