भदोही के सुरियावां क्षेत्र में पट्टी बेजांव गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने की आशंका है। पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सुरियावां थाना क्षेत्र के पट्टी बेजांव गांव के पास पहलवान वीर बाबा मंदिर के समीप शनिवार रात ट्रेन से गिरकर करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार को रेलवे ट्रैक किनारे सरपत के झुंड के पास शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव
जानकारी के अनुसार, पट्टी बेजांव गांव की दक्षिणी चौहान बस्ती और पहलवान वीर बाबा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक किनारे सरपत का झुंड है। इसी झुंड के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है।
पहचान कराने में जुटी पुलिस
कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।