फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदैनी हत्याकांड : मार्च 2022 से प्लानिंग बना रहा था विक्की, छह महीने पहले खरीदी पिस्टल; बचपन से सुलग रही थी आग

Fri, 07 Feb 2025 03:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में पांच लोगों की हत्या का आरोपी विशाल गुप्ता उर्फ विक्की पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने तमाम प्रयासों के बाद भदैनी हत्याकांड के आरोपी एक लाख के इनामी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विशाल गुप्ता उर्फ विक्की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदैनी निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की योजना एप डेवलपर विशाल गुप्ता उर्फ विक्की ने मार्च 2022 के बाद बनानी शुरू की थी। तब से वह न तो अपने घर आया था और न सगी बहन की शादी में ही शामिल हुआ था। 

विज्ञापन


उसी दौरान उसने फर्जी नाम-पते पर पांच सिम और एयरटेल का डोंगल लिया था और नई ई-मेल आईडी बनाई थी। वारदात से छह महीने पहले मई 2024 में बिहार के मधुबनी जाकर उसने एक लाख रुपये में .32 बोर की दो देसी पिस्टल और 40 कारतूस खरीदा था। 

पुलिस की पूछताछ में एमसीए उत्तीर्ण विक्की ने वारदात के बारे में सिलसिलेवार जानकारी दी। उसने बताया कि साल 2022 की होली से पहले ताऊ और उनके बड़े बेटे ने उसे बुरी तरह से मारा तो उसने ठान लिया कि अब वह अपने घर में नौकर की तरह नहीं रहेगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

जुगनू के संपर्क में रहता था विक्की

वह घर छोड़कर चला गया और सिर्फ अपने छोटे भाई प्रशांत गुप्ता उर्फ जुगनू के संपर्क में रहता था। वह 30 सितंबर 2024 को भदैनी स्थित घर आया और सबसे मिला। इस दौरान उसने ताऊ और उनके परिवार के सदस्यों की गतिविधियों को बारीकी से देखा। 

तीन नवंबर 2024 को उसने सबको बताया कि वह वापस अहमदाबाद जा रहा है।घर से निकलने के कुछ घंटों के बाद ही वह भदैनी स्थित घर के पास चेहरे पर गमछा बांधकर आया। मजदूरों के जैसे कंधे पर झोला रखकर घर के आसपास की सभी गलियों में इत्मीनान से घूमा और देखा कि सीसी कैमरे कहां-कहां लगे हैं। 

किधर से आना और जाना आसान रहेगा। रात में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल जाकर मरीजों के बीच खुले आसमान के नीचे सो गया। चार नवंबर 2024 को दिन भर बीएचयू कैंपस में ही रहा। रात लगभग 11:30 बजे वह मीरापुर रामपुर स्थित ताऊ राजेंद्र के निमार्णाधीन मकान में पहुंचा। 

ऑटो चालकों को दिए 500-500 रुपये

सोए हुए ताऊ की गोली मारकर हत्या करने के बाद वह पैदल ही लठिया आया। वहां से एक फूड डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी बॉय से मोबाइल मांगकर ऑटो बुक किया। उस ऑटो से भिखारीपुर आया। भिखारीपुर से फिर लहरतारा आया। लहरतारा से कैंट स्टेशन और फिर से ऑटो बदलकर कैंट से भदैनी पहुंचा। 

चारों ऑटो चालकों को उसने 500-500 रुपये दिए थे। विक्की ने बताया कि ताऊ के घर में पीछे की ओर से वह घुसा और छत पर चला गया। लगभग चार घंटे बाद सुबह 5:30 बजे उसकी बड़ी मां नीतू जब सबमर्सिबल पंप ऑन करने आईं तो प्रथम तल स्थित उनके कमरे में जाकर उसने उन्हें गोली मार दी। फिर, दूसरे तल पर चचेरे भाई-बहनों के कमरे में गया। 
विज्ञापन

दादी को नहीं लगी गोली की भनक

सोए हुए सुवेंद्र को उसने बेड पर गोली मारी। नमनेंद्र फायरिंग की आवाज सुनकर भागा और बाथरूम में छिपा तो उसे दौड़ाकर गोली मारी। फिर आखिर में उसने गौरांगी को गोली मारी। विक्की ने बताया कि पांचों लोगों की हत्या में उसने 32 राउंड फायरिंग की थी। 

इस बीच घर में ही एक कमरे में सोई बुजुर्ग बीमार दादी शारदा देवी को गोली चलने की भनक तक नहीं लगी। फिर, विक्की ने अपना हाथ-मुंह धोया और कपड़े बदले। कपड़े बदलकर चेहरे पर गमछा बांधकर मजदूरों के जैसे कंधे पर झोला रखकर ताऊ के घर से निकला। 

ऑटो से मुगलसराय गया और वहां से पटना चला गया। पटना रेलवे स्टेशन पर कुछ दिन रहा और वहां से कोलकाता जाकर हावड़ा ब्रिज से दोनों पिस्टल और बचे हुए कारतूस हुगली नदी में फेंक दिए। कोलकाता से मुंबई गया। कुछ दिन मुंबई रेलवे स्टेशन पर गुजारने के बाद वापस पटना आ गया। 

विक्की ने बताया कि पांच नवंबर 2024 से बृहस्पतिवार तक वह रेलवे स्टेशनों पर ही भीड़ के बीच रहा। पकड़े जाने की आशंका में होटल या गेस्ट हाउस में नहीं रुका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें