चौकाघाट चौराहे पर बुलेट चेक करवाते एसएसपी अमित पाठक।
- फोटो : अमर उजाला।
सावन महीने के तीसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जा रहे एसएसपी ने चौकाघाट में अचानक बुलेट मोटरसाइकिल की चेकिंग शुरू कर दी। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि सभी बुलेट को स्टार्ट कर साइलेंसर चेक करें। जिसमें से भी तेज आवाज निकले या मोडिफाइड हो, उसे सीज कर दें।
एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में चेकिंग शुरू हो गई और बुलेट सवार लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। एसएसपी अमित पाठक ने सावन के तीसरे सोमवार के मद्देनजर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं से अपील की कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए घर के आसपास के शिवालय में ही दर्शन-पूजन कर किया करें।