फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की बेहतर सेवा, सदस्यों का सम्मान प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) वाराणसी शाखा में एक अक्तूबर से अध्यक्ष पद पर डा. कार्तिकेय सिंह कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा 26 सितंबर को हुए चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित पद पर विजेता डॉ. राहुल चंद्रा अगले साल यानी 2022 में एक अक्तूबर को अध्यक्ष के रुप में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। पदाधिकारियों ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि आईएमए में मरीजों की बेहतर सेवा के साथ ही सभी सदस्यों का सम्मान ही उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

बातचीत में डॉ. कार्तिकेय सिंह ने कहा कि आईएमए में ब्लड बैंक में बेहतर से बेहतर सेवा लोगों को मिल सके, इसके लिए दिन प्रतिदिन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे कि किसी भी मरीज और उनके परिजन को कोई समस्या न हो। बताया कि समय-समय पर बैठकों का आयोजन कर सुविधाओं का मूल्यांकन भी किया जाएगा। इसके अलावा इस बात पर विशेष जोर किया जाएगा कि सदस्यों का हित प्रभावित न हो। उधर इस बार हुए चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित डा. राहुल चंद्रा ने बातचीत में बताया कि यह सभी आईएमए सदस्यों की जीत है। विशेष रूप से सामुदायिक सेवा और चिकित्सकों की जो समस्याएं हैं, उसका प्रशासनिक स्तर पर बातचीत कर हल कराया जाएगा। ब्लड बैंक में भी सुविधाओं का विस्तार देने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें