वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में कार्यरत संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें पेंशन और पीएफ का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों ने भविष्य निधि में इसका लाभ नहीं मिलने की शिकायत की थी।
इसके बाद क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त उपेंद्र प्रताप सिंह ने कर्मियों को योजना का लाभ देने के लिए तीन प्रवर्तन अधिकारियों आरएन सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह और मनोज कुमार रजक को जांच के लिए नियुक्त किया था।
जांच टीम को विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव ने 190 संविदा कर्मचारियों की सूची मुहैया कराई थी। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भविष्य निधि कानून के तहत सभी पात्र संविदा कर्मियों के पीएफ में उनके वेतन का 12 फीसदी एवं नियोक्ता की ओर से 12 फीसदी का अंशदान किया जाएगा।
बीमा की अधिकतम सीमा छह लाख रुपये होगी। इसे एक अप्रैल 2017 से लागू करते हुए अप्रैल महीने का अंशदान भी जमा करा दिया गया है।