फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2022: बनारस में आज रात 10 बजे बदल जाएगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने के पहले देख लें रूट डायवर्जन

Mon, 28 Feb 2022 10:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महाशिवरात्रि पर भीड़ के मद्देनजर वाराणसी में आज रात 10 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। गोदौलिया से मैदागिन तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
विज्ञापन
वाराणसी में यातायात का हाल - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर्व पर यातायात व्यवस्था के लिए वाराणसी कमिश्नरेट यातायात पुलिस की ओर से शहर के कई इलाकों में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। यह प्रतिबंध सोमवार रात 10 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


मैदागिन चौराहा से चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ जाने वाले वाहनों को मैदागिन चौराहे से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। गुरुबाग से आने वाले वाहनों को लक्सा थाने से आगे गिरजाघर चौराहे के ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

वहीं लहुराबीर से बेनियाबाग की तरफ तीन पहिया और भारी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा यहां से छोटे वाहन बेनिया बाग टाउन हॉल पार्किंग तक जाएंगे। जबकि लहुराबीर से मैदागिन के तरफ छोटे व निजी वाहन मैदागिन टाउन हॉल पार्किंग तक जाएंगे। इस दौरान मैदागिन से गोदौलिया और लहुराबीर से गिरजाघर चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ बैरियर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अस्सी, सोनारपुरा से होकर गोदौलिया की तरफ जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों को सोनारपुरा चौराहा से आगे और भेलूपुर थाने के सामने से रामापुरा की तरफ आने वाले वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

इन मार्गों के बीच की गलियों पर भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान महाशिवरात्रि पर मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।  शव वाहनों को हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के सामने रोड पर खड़ा कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें