फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी भ्रमण : आज वाराणसी आ रहे हैं उपराष्ट्रपति नायडू, गंगा आरती में होंगे शामिल, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Fri, 15 Apr 2022 01:50 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार शाम वाराणसी आएंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्दनेजर यातायात पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी में यातायात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू लखनऊ से विशेष ट्रेन से शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर काशी आएंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन और पड़ाव स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल का भ्रमण करेंगे। शनिवार को विशेष विमान से वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उपराष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचेंगी।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति सपरिवार शुक्रवार की शाम को बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से वे बरेका में विश्राम के बाद दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे। अगले दिन शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद बरेका में दोपहर का भोजन करेंगे और यहां से वे पड़ाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल जाएंगे। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर बनी थ्रीडी फिल्म का अवलोकन करने के साथ ही उस परिसर में बने संग्रहालय को भी देखेंगे।

देर शाम बाबतपुर से वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी काशी आएंगी। शुक्रवार और शनिवार को वे उपराष्ट्रपति के दौरे में साथ रहेंगी। रविवार को वे सामाजिक संगठनों की ओर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। 
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर शुक्रवार और शनिवार को यातायात पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। निर्धारित मार्गों पर जाने वाले वाहनों को परिवर्तित मार्ग से होकर गुजारा जाएगा। शनिवार को डायवर्जन सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक लागू रहेगा।

शुक्रवार को बनारस जंक्शन (मंडुवाडीह) से दशाश्वमेध, दशाश्वमेध से बरेका गेस्ट हाउस जाने वाला मार्ग, बरेका गेस्ट हाउस व भिखारीपुर से श्री काशी विश्वनाथ मार्ग तक कोई भी वाहनों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। जबकि शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से दीन दयाल स्मृति उपवन सूजाबाद पड़ाव तक और बीच में पड़ने वाले सभी मार्गों मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, गोल गड्डा, राजघाट आदि मार्ग पर सभी वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

शुक्रवार को चांदपुर, लहरतारा या बौलिया चौराहा से मंडुवाडीह चौराहा की तरफ, रामनगर चौराहा से कोई भी वाहन सामने घाट पुल की ओर नहीं जाएंगे। साथ ही चितईपुर चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को भिखारीपुर तिराहा की तरफ, मिखारीपुर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन का मालवीय चौराहा की तरफ नहीं जाएगा।

जबकि शनिवार को गोलगड्डा तिराहा से कोई भी वाहन विश्वेशरगंज तिराहा की तरफ, रामनगर चौराहा से कोई भी वाहन पड़ाव की तरफ और भदऊचुंगी से कोई भी वाहन राजघाट पुल की तरफ नहीं जाएंगे। संपूर्णानंद कुलपति आवास मार्ग की ओर से कोई भी वाहन लकड़मंडी की तरफ, पड़ाव से कोई भी वाहन राजघाट पुल की तरफ नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें