कमिश्नर ने बताया कि मैदागिन से गोदौलिया की यह सड़क पर्यटकों, श्रद्धालुओं व व्यापारियों के लिए ईज ऑफ मूवमेंट होगी। गोदौलिया-दशाश्वमेध रोड, दशाश्वमेध प्लाजा, दशाश्वमेध घाट, श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और गंगा घाटों की फसाड लाइट इसे हेरिटेज का रूप देंगी।
सजेंगे आठ चौराहे और आठ सड़कें
मंडलायुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत 8 चौराहे और 8 बड़ी सड़कों को टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया जा रहा है। कोई व्यक्ति मैदागिन से श्री काशी विश्वनाथ की तरफ इंट्री करता है या गोदौलिया से दशाश्वमेध, श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरफ इंट्री करता है तो सुंदर, हेरिटेज, सुविधाजनक व्यवस्था वाला यह क्षेत्र उसे आकर्षित करेगा।
कमिश्नर के सुझाव पर व्यापारियों ने मैदागिन से गोदौलिया सड़क के दोनों ओर अपने प्रतिष्ठानों पर साइनेज व फसाड लाइट अपने स्तर से कराने की सहमति दी। बैठक में एमएलसी अशोक धवन, नगर आयुक्त गौरांग राठी, व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।