फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: जंगल में भेड़ चराते समय भालू ने युवक पर किया हमला, हालत गंभीर

Sat, 10 Oct 2020 01:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
bear hunt
विज्ञापन

मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के बंजारे जंगल में शुक्रवार की दोपहर भेड़ चरा रहे चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया। शोर सुनकर लाठी-डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने भालू को भगाकर उसकी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल चरवाहे को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


सगरा गांव निवासी 32 वर्षीय भारत शुक्रवार को भेड़ो को चराने के लिए जंगल की तरफ गए थे। दोपहर में बंजारे जंगल में भेड़ चराने के दौरान अचानक भालू ने हमला कर दिया। इससे भारत गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार करने पर आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर किसी तरह लाठी-डंडे से भालू को भगाया।


इतनी देर में भालू के हमले से भारत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमले में भारत के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। कमर में काफी खरोंचे भी हैं। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल घायल भारत को एंबुलेेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें