लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि धनबाद से एसीबी की टीम पहुंची थी और थाने के सहयोग से आरोपी जयनिवास पांडेय को गिरफ्तार किया। पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे झारखंड लेकर रवाना हो गई। लंका में आरोपी के रिश्तेदार मकान बनवाकर रहते हैं।
झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पूछताछ में सामने आया कि जयनिवास पांडेय जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था। उसने सरकारी अधिकारियों के एक सिंडिकेट के साथ मिलकर अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों पर पहले ही निवेश किया था।
ये है आरोप
आरोप है कि धनबाद के धोकरा मौजा में उसने अपनी पत्नी (रत्नाकर), भाइयों (समेश्वर शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, सिद्धनाथ शर्मा) और भतीजे (सिद्धार्थ शर्मा) को रैयत (जमीन मालिक) बताकर करोड़ों रुपये का फर्जी सरकारी मुआवजा हासिल करने में भूमिका निभाई। जनवरी 2026 में एसीबी ने इस घोटाले से जुड़े 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।