फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटिल फ्लावर हाउस वाराणसी ने सेंट्रल एकेडमी इलाहाबाद को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल बनारस के बाबतपुर परिसर में सीबीएसई क्लस्टर ट बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2019 अंडर 17 एवं अंडर 19 बालक एवं बालिका वर्ग के दूसरे दिन 11 अक्टूबर को शुरू हुए मैचों में अंडर 17 का पहला मैच आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर व सनफ्लावर स्कूल गाजीपुर के बीच हुआ जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल ने सनफ्लावर स्कूल को 37-17 से हराया। क्षेत्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत दिनभर दो कोर्ट पर 30 मैच खेले गए।
विज्ञापन

अंडर 17 बालक वर्ग में ग्रीन वैली ने एसओएस को, लिटिल फ्लावर हाउस वाराणसी ने सेंट्रल एकेडमी इलाहाबाद को, सनबीम लहरतारा ने आर्मी पब्लिक स्कूल ओल्ड कैण्ट इलाहाबाद को पराजित किया।
अंडर 17 बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल वाराणसी ने ज़ी स्कूल वाराणसी को पराजित किया। अंडर 19 बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैण्ट इलाहाबाद ने सनबीम स्कूल भगवानपुर को, आर्मी पब्लिक स्कूल वाराणसी ने उदया पब्लिक स्कूल फैजाबाद को, डीपीएस काशी ने सेंट जेवीयर स्कूल आजमगढ़ को एवं राजघाट बेसेंट स्कूल ने डिवाईन सैनिक स्कूल वाराणसी को 41-13 से पराजित किया।
विज्ञापन

अंडर 19 बालिका वर्ग में संत अतुलानन्द आवसीय स्कूल ने सनबीम स्कूलए बलिया को, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर इलाहाबाद ने राजघाट बेसेंट स्कूल वाराणसी को, राज इंग्लिश स्कूल वाराणसी ने डीपीएस वाराणसी को पराजित किया।
प्रतियोगिता के यह मैच चीफ रेफरी श्री सीएमखान के निर्देशन में ग्राउंड रेफरी व बास्केटबॉल एसोसिएशन के अधिकारियों की टीम द्वारा संचालित किए गए। शनिवार को तीसरे दिन के मैच के बाद रविवार को सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच खेला जाएगा और पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें