वाराणसी। डीरेका में दशहरे का मेल देखने आई डीरेका कर्मी की पुत्री ने शुक्रवार को किसी बात को लेकर कमरे में पंखे के हुक के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार डीरेका के आवासीय परिसर के आवास संख्या 149 एच में रहने वाले डिरेकाकर्मी अजय कुमार की पुत्री इन दिनों दशहरे के मेला देखने गांव से आई थी। इंटर की छात्रा अंशुमान कुमारी 17 वर्ष ने शुक्रवार को अपने पिता के कमरे में लगे पंखे के सहारे फ ांसी लगाकर जान दे दी। मूलत: गाजीपुर निवासी अजय डीरेका के कारखाने में कार्यरत है। शुक्रवार को सुबह अजय अपने काम पर पर चले गए। इस दौरान युवती ने फ ांसी लगाकर जान दे दी। घर में मौजूद अन्य परिजन आननफ ानन में उसे फं दे से उतारा और डीरेका के केंद्रीय चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवती अपने गांव के एक स्कूल से इंटर की पढ़ाई कर रही थी, जो डीरेका की मेला देखने आई थी।