रोहनिया बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार पाठक ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय हरदत्तपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षा पांच के बच्चों को पढ़ाया। अधिकारी ने बच्चों से गणित के सवाल पूछे।

विज्ञापन
काजल व विशाल प्रजापति ने पूछे सवालों का जवाब दिया और ब्लैक बोर्ड पर हल करके प्रश्न का उत्तर दिया। अधिकारी ने रसोई में जाकर मिड डे मील के बारे में भी जानकारी ली और खाने की गुणवत्ता की जांच की।
स्कूल में सभी अध्यापक मौजूद थे। प्रधानाध्यापिका पूनम चौरसिया को कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से अच्छे ढंग से करवाएं। परिसर में हरा भरा देखकर खुशी व्यक्त भी की।