फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह खुला आसमान, दोपहर में झमाझम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो दिन के अंतराल के बाद शुक्रवार की दोपहर में अचानक फिर बारिश शुरू हो गई। दुर्गा पूजा की तैयारियों जुटे पंडालों में अचानक काम रोकना पड़ा। हालांकि शाम से पहले ही बारिश बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार की सुबह आसमान खुला था, मगर दोपहर तक मौसम बदल गया। बारिश से निचले इलाकों में एक बार फिर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश और जलभराव से टूट चुकी सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालक परेशान रहे। बताया जा रहा है कि दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश पर एक लो प्रेशर एरिया बन जाने से मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तो शनिवार को मौसम साफ होगा और आठ अक्तूबर से फिर से मानसून सक्रिय हो सकता है। शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के चलते त्योहारी सीजन में बाजार में उमड़ी भीड़ को परेशानी झेलनी पड़ी। आश्विन महीने में लगातार हो रही बारिश का असर मौसम परिवर्तन में पड़ेगा। बारिश के चलते ठंड की दस्तक दीपावली तक आ सकती है। शुक्रवार को 7.3 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें