फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका में कार्यालय अधीक्षक को पीटने के आरोपी कर्मचारी को किया गया निलंबित, जानें- पूरा मामला

Tue, 30 Apr 2024 04:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बरेका कार्यालय अधीक्षक को पीटने का आरोपी कर्मचारी निलंबित कर दिया गया है। इसे लेकर कर्मचारी के समर्थन में साथियों ने प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन भी किया। मामले में जांच कमेटी गठित की गई है। 
विज्ञापन
बरेका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेका के कार्मिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक दीपक कुमार श्रीवास्तव के साथ मारपीट के आरोपी कर्मचारी परिषद के सदस्य संतोष कुमार यादव को विभागीय जांच के बाद सोमवार को निलंबित कर दिया गया। उधर, कर्मचारी के समर्थन में साथियों ने प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन किया। मामले को देखते हुए बरेका प्रशासन ने एक जांच कमेटी गठित की है, जिसकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पिछले मंगलवार को कार्यालय अधीक्षक दीपक कुमार श्रीवास्तव और कर्मचारी परिषद के सदस्य संतोष यादव के बीच कहासुनी हो गई। संतोष यादव पर आरोप है कि वह दीपक श्रीवास्तव से मारपीट की। 

मंडुवाडीह थाने में दीपक ने मुकदमा दर्ज कराया। संतोष और उसके साथी सुनील को शांतिभंग में चालान किया गया। उसी मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों ने संतोष यादव को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर कर्मचारी प्रशासनिक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों ने समझा बुझाकर लोगों को हटाया। बरेका के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज कटियार ने बताया कि विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर संतोष यादव को निलंबित कर दिया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें