फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक: जीत की चाह में प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल, वाराणसी के स्टेडियम में फिर मिले रैपर और सिरिंज

Tue, 04 Feb 2025 12:22 PM IST
प्रगति चंद बृजेश मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिवपुर (वाराणसी)।

सार

Varanasi News : जीत की चाह में खिलाड़ी प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ये दवाएं बहुत खतरनाक होती हैं।  
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम में फिर मिले रैपर-सिरिंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदमारी स्थित बड़ा लालपुर में भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के महिला और पुरुष बाथरूम में एक बार फिर प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन सिरिंज मिली हैं। प्रतिबंधित दवाओं के रैपर भी मिले हैं। 31 जनवरी और 1 फरवरी को यहां ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी आए थे। 

विज्ञापन


साई के एथलेटिक्स छात्रावास में चयन के लिए ट्रायल हुआ था। इस स्टेडियम के बाथरूम में पहले भी प्रतिबंधित दवाइयां मिल चुकी हैं। खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेने आए थे और चयन के लिए दवाओं का इस्तेमाल किया। खुलासा उनके जाने के बाद तब हुआ जब बाथरूम की सफाई की गई। 

इस वजह से प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल करते हैं खिलाड़ी
विशेषज्ञों के मुताबिक ये दवाएं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं और प्रतिबंधित हैं। खिलाड़ी अक्सर तुरंत ताकत मिलने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। इन दवाइयों का इस्तेमाल लंबे समय तक फुर्ती और शक्ति बढ़ाने के लिए किया जाता है। इनमें टेस्टोस्टेरॉन जैसे साल्ट होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भी मिली थीं दवाएं और सिरिंज

यह पहली बार नहीं है, पिछले साल भी ऐसी दवाएं और सिरिंज मिली थीं। एक बार फिर स्टेडियम के शौचालय में इंजेक्शन व सिरिंज मिलने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक दवा कारोबारी ने बताया कि कुछ मेडिकल स्टोर ऐसे भी हैं, जहां यह दवाएं आसानी से मिल जाती हैं। खिलाड़ी से वहीं से इनकी खरीद करते रहते हैं।  

क्या बोले अधिकारी
बच्चों का हम बैग और टॉवल तो चेक नहीं कर सकते। कौन बच्चा सिरिंज ले रहा है, दवाइयां ले रहा है। इसकी जानकारी नहीं है। जांच की जाएगी। -विमला सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
 
ऐसी दवाइयों का इस्तेमाल जीवन के लिए बहुत खतरनाक है। इसके उपयोग से शरीर का कोई भी हिस्सा खराब हो सकता है। दिल, गुर्दे, दिमाग, आंख, हृदय, रक्त चाप व रिएक्शन कर सकता है। किसी की भी जान ले सकता है। जिस जगह से सिरिंज मिले हैं, वह बाथरूम है। ऐसे में वहां संक्रामक रोग होने का खतरा भी कई गुना है। -डॉ. अतुल कुमार सिंह, चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें