फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो दिन बाद खुले बैंक, जमा निकासी के लिए लगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव और बुद्ध पूर्णिमा पर अवकाश की वजह से दो दिन की बंदी के बाद शनिवार को बैंक खुले। काउंटर पर खातों से जमा, निकासी करने वालों की लाइन लग गई। इसके अलावा बहुत से लोग बैंक ड्राफ्ट बनवाने पहुंचे तो किसी को बैंक स्टेटमेंट की जरूरत थी। हालांकि दोपहर बाद भीड़ कम हो गई।
विज्ञापन

इस सप्ताह बैंक केवल चार दिन (सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार) ही खुले। बाकी दो दिन में बृहस्पतिवार चार मई को चुनाव और शुक्रवार पांच मई को बुद्ध पूर्णिमा की वजह से बंदी रही। शनिवार को यूनियन बैंक, एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा आदि बैंकों की शाखाओं पर लोग तय समय से पहले ही पहुंच गए थे। जैसे ही बैंक का ताला खुला काउंटरों पर लाइन लग गई। बैंकों में दोपहर तक भीड़ कुछ ज्यादा रही, बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें