आमतौर पर सोमवार को बैंकों में अधिक भीड़ होती है लेकिन बैंकों में कामकाज ठप होने से लोगों की समस्या भी बढ़ेगी। हालांकि राहत की बात यह है कि हड़ताल में निजी बैंक शामिल नहीं है, ऐसे में लोग निजी बैंकों में जाकर कामकाज करा सकते हैं।
इस बारे में पूछे जाने पर अग्रणी बैंक प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि हड़ताल को देखते हुए सभी एटीएम में कैश भरवा दिया गया है। इसके अलावा लोग मोबाइल कैश वैन के माध्यम से भी खातों से निकासी कर सकते हैं।