फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक हत्याकांड: हत्यारों को तलाश रहीं पुलिस की आठ टीमें, पूर्वांचल से लेकर बिहार में छापेमारी

Sun, 13 Jun 2021 11:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई गांव के पास बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मैनेजर की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान बदमाश उनसे 41 लाख रुपयों से भरा बैग भी ले गए थे।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर की हत्या के दौरान की तस्वीर, बैंक मैनेजर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के करखियांव बैंक प्रबंधक फूलचंद राम के कातिलों की टोह में पुलिस की आठ टीमें पूर्वांचल सहित बिहार के विभिन्न जिलों में छापा मार रही हैं। खुलासे के करीब पहुंच चुकी पुलिस के हाथों से शूटर फिसल जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच के तेज तर्रार अफसरों को भी इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए लगाया गया है। हत्या के बाद पुलिस ने छह टीमें गठित की थी लेकिन मामला और उलझाऊ होने और शूटरों के गिरेहबान तक पहुंचने के लिए आईजी एसके भगत के नेतृत्व में दो टीमें और बढ़ा दी गई। कुल आठ टीमें गठित की गई हैं। कई सफेदपोशों से भी पुलिस ने पूछताछ की और उन्हें चेताया कि जरूरत पड़ी तो फिर से बुलाया जा सकता है। वहीं हिरासत में लिए गए कई को छोड़ा गया तो कई और संदिग्धों को जगह-जगह से उठाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


इंटरनेट नंबरों का इस्तेमाल कर रहे शूटर
बैंक प्रबंधक की हत्या कर रकम लूटने वाले शूटरों की तलाश में जुटी पुलिस की  टीम ने बनारस, जौनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली से लेकर बिहार के कुछ जिलों तक जाल फैलाए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शूटर तक ही मामला अटका हुआ है, बाकी मामला लगभग साफ है। शूटरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम इसलिए मात खा रही है कि वे इंटरनेट नंबरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके चलते लोकेशन मिलने में दिक्कत हो रही है।

हालांकि पुलिस को उम्मीद है कि हत्या में संलिप्त सभी आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे। बुधवार की शाम स्कार्पियो सवार दो बदमाशों ने फूलपुर थाना के पिंडराई गांव के समीप पीएनबी के बैंक प्रबंधक फूलचंद राम को गोली मारकर हत्या कर 41 लाख रुपये लूट लिए थे। हालांकि पुलिस ने इसमें 20 लाख रुपये लूटे जाने का दावा किया और 27 लाख रुपये फूलपुर थाने में पुलिस के कब्जे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी रेंज एसके भगत ने बताया कि पुलिस की आठ टीमें विभिन्न जनपदों में अपनी जांच कर रही है। घटना के बेहद नजदीक पहुंच चुके हैं और जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। 

शाखा प्रबंधक और कैशियर पर गाज गिरना तय, लखनऊ से आएगी टीम
पीएनबी के करखियांव शाखा प्रबंधक फूलचंद राम की हत्या और 41 लाख की रकम लूटने प्रकरण में मुख्यालय स्तर से पूछताछ शुरू हो गई है। पंजाब नेशनल बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने भी पूछताछ अब शुरू कर दी है। बगैर किसी कागजात के बैंक प्रबंधक को 47 लाख रुपये बैंक से दिए जाने के मामले में शाखा के कर्मियों के तबादले और कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई है। जौनपुर के मड़ियाहूं और करखियांव शाखा दोनों नजर पर है। इसमें मड़ियाहूं शाखा प्रबंधक को नोटिस भी जारी किया गया है।

उधर, करखियांव पीएनबी के कैशियर को जिला न छोड़ने की हिदायत दी गई है। बैंक के कुछ लोगों ने बताया कि शीर्ष अधिकारियों ने प्रकरण की पूरी रिपोर्ट तलब की है। माना यह भी जा रहा है कि चार सदस्यीय टीम भी लखनऊ से जांच पड़ताल को आएगी। बिना किसी कागजात के इतनी रकम प्रबंधक को देने मसले पर कैशियर से भी पूछताछ चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें