फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया फर्जीवाड़ाः एक व्यक्ति-एक जमीन, दो बैंकों ने कर्ज दे दिया

Fri, 25 May 2018 04:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महज कुछ रुपयों के कमीशन के लिए एक व्यक्ति को एक ही जमीन पर दो बैंकों ने लोन दे दिया। वाराणसी के  हाथी बाजार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक और दिनदासपुर स्थित कार्पोरेशन बैंक की शाखा से कर्ज लुटाया जा रहा है।
विज्ञापन


कमीशन के लिए एक ही व्यक्ति को एक ही जमीन पर दोनों बैंकों ने कर्ज दे दिया। जंसा थाना क्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी नंदलाल पाठक ने दिनदासपुर स्थित कार्पोरेशन बैंक की शाखा से 30 नवंबर, 17 को 1. 36 लाख रुपये का कृषि कर्ज लिया था।

इसमें से 99 हजार रुपये निकाल लिए। बाद में पाठक ने हाथी बाजार स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से 15 फरवरी, 18 को चार लाख रुपये का होम लोन ले लिया। इसमें से प्रथम किस्त के तौर पर एक लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


घर नहीं बनवाने पर शेष धनराशि रोक दी गई है। दोनों बैंकों में कर्ज लेने के लिए एक ही जमीन के कागजात जमा किए गए परंतु सब रजिस्ट्रार कार्यालय में किसी बैंक द्वारा भूमि को बंधक नहीं करवाया गया।
विज्ञापन

पत्नी ने खोली फर्जीवाड़े की पोल

इसका खुलासा कर्ज लेने वाले नंदलाल की पत्नी कविता देवी ने किया है। उन्होंने दोनों बैंकों के शाखा प्रबंधकों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। खुद को फंसता देख कार्पोरेशन बैंक के शाखा प्रबंधक ने पत्रावली बंद कर कर्ज की वसूली का आदेश दे दिया है।

शाखा प्रबंधक अंजनी कुमार दुबे ने बताया कि बगैर मेरे नोड्यूज के ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक को कर्ज स्वीकृत नहीं करना चाहिए था। बताया, भूमि बंधक रखने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रपत्र भेजे गए थे।

वहीं ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक छविनाथ राम का कहना है कि कार्पोरेशन बैंक ने कर्ज लेने वाले की भूमि को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बंधक नहीं करवाई गई। इसीलिए उनके यहां से होम लोन दे दिया गया।  

राजातालाब एसडीएम अंजनी कुमार सिंह बैंक के उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें