प्रदर्शन करते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
Varanasi News: बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बीच अल्पसंख्यक हिंदुओं पर कथित हिंसा, उत्पीड़न और हत्याओं के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंगदल काशी की ओर से गुरुधाम चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और भारत सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की।
आयोजकों के अनुसार, पिछले वर्ष बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के तख्ता पलट के बाद से वहां हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है। परिषद ने दावा किया कि बीते महीनों में ऐसी अनेक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें मंदिरों को नुकसान, घरों में आगजनी, लूटपाट और जानमाल की हानि की खबरें शामिल हैं। उनका कहना है कि इन घटनाओं से वहां के हिंदू अल्पसंख्यकों में भय का माहौल है।