फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी पहुंचा बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल: फोर्टिफाइड राइस वितरण पर करेगा अध्ययन, DM से की मुलाकात

Wed, 14 Dec 2022 10:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन की दुकानों, विद्यालयों और आईसीडीएस के अंतर्गत बंटने वाले अन्नपूरक पुष्टाहार में शत प्रतिशत पोषण युक्त चावल का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
काशी पहुंचा बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के तहत पोषण युक्त चावल के वितरण का अध्ययन करने मंगलवार को बांग्लादेश का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचा। पहले दिन प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी एस. राजलिंगम से मुलाकात की और इस पर चर्चा की। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन की दुकानों, विद्यालयों और आईसीडीएस के अंतर्गत बंटने वाले अन्नपूरक पुष्टाहार में शत प्रतिशत पोषण युक्त चावल का उपयोग किया जा रहा है। जिले में 2021 में सबसे पहले विकास खंड सेवापुरी स्थित राशन की दुकान से वितरण की शुरुआत हुई थी। प्रतिनिधिमंडल में फरीदा परवीन, फिरदौस बेगम, मकसूदा बेगम, मो. अफीफ अल महमूद भुइयान, मो. महबोबोर रहमान, और मो. आकिब अबरार हैं। इनके साथ राजीव मिश्रा, उमेश चंद्र मिश्रा और सुनील भारती मौजूद रहे। बुधवार को यह प्रतिनिधिमंडल चोलापुर और पिंडरा विकासखंड स्थित राशन की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें