फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi weather update: बस दो दिन और फिर चलेगी शीत लहर! वाराणसी आने का है प्लान तो ये अपडेट जरूर पढ़ें

Wed, 14 Dec 2022 09:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही पिछले सप्ताह सुबह और शाम नम पछुआ हवाएं चलने से लोगों ने ठंड अधिक महसूस की। मौसम में बदलाव का ही कारण था कि न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद एक बार फिर मौसम बदला है।
विज्ञापन
ठंड व गलन बढ़ी वाराणसी में शनिवार को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के बाहर रात में कोहरा गिरता हुआ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन चार दिनों तक बर्फीली हवाओं के चलने के बाद अब हवा की रफतार थोड़ी कम हुई है। इस वजह से ठंड से राहत मिली है। मंगलवार को सुबह से बादलों की आवाजाही जारी रही। दिन में तेज धूप होने का ही असर है कि तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की र्गई। हालांकि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो दिन बाद से एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही पिछले सप्ताह सुबह और शाम नम पछुआ हवाएं चलने से लोगों ने ठंड अधिक महसूस की। मौसम में बदलाव का ही कारण था कि न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद एक बार फिर मौसम बदला है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि वाराणसी और उसके आसपास से वार्म फ्रंट गुजर रहा है। इस वजह से ही बादलों की आवाजाही भी दिख रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह भी यही है। हालांकि दो दिन बाद से कोल्ड फ्रंट के दस्तक की संभावना है। इस वजह से ठंड भी बढ़ेगी। इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें