फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छत से कूदी युवतियां अस्पताल में भर्ती, पुलिस को सुनाई चौंका देने वाली आपबीती

Tue, 08 Oct 2019 01:29 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत तुलसीपुर स्थित मकान की छत से गिरकर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराई गईं दो युवतियों के अनुसार उन्हें बंधक बनाया गया था। दोनों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला बुलाकर लाई थी और फिर एक कमरे में बंद कर दिया था।

विज्ञापन


दोनों साड़ी के सहारे छत से उतर रही थीं। इसी दौरान जमीन पर गिर गईं और उन्हें चोट लग गई। दोनों युवतियों की तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में एक महिला और एक पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना के राजेंद्रनगर और प्रयागराज के नैनी क्षेत्र की लेबर कॉलोनी की युवतियां रविवार की रात संदिग्ध हाल में तुलसीपुर स्थित एक मकान की छत से जमीन पर गिर पड़ी थीं। दोनों को भेलूपुर पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस की सूचना पर दोनों युवतियों के परिजन सोमवार को शहर आए। दोनों युवतियों ने बताया कि वह दोस्त हैं और इन दिनों प्रयागराज में रह रही थीं।

विज्ञापन

सुमन नामक महिला के नौकरी दिलाने की बात पर वह दोनों चार अक्टूबर को बनारस आईं। दोनों को सुमन ने तुलसीपुर में किराये के मकान में रखा और बाहर से ताला बंद कर दिया था। छह अक्टूबर को सुमन ने दोनों से कहा कि वह नौकरी नहीं दिला पाएगी तो दोनों ने दरवाजा खोलने को कहा।

सुमन ने दरवाजा नहीं खोला तो वह दोनों छत से साड़ी के सहारे जमीन पर उतरने लगीं और इसी दौरान गिरने से हाथ-पैर में चोट लग गई। सुमन के साथ एक आदमी भी था, जो सहयोग करता था। इस संबंध में भेलूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि युवतियों की तहरीर पर सुमन सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रोजाना आते-जाते थे महिला-पुरुष
स्थानीय लोगों के अनुसार जिनका मकान है, वह बाहर रहते हैं। लगभग दो महीने पहले एक महिला ने किराये पर मकान लिया। उसके घर पर रोजाना महिलाओं और पुरुषों का आना-जाना होता था। रविवार की रात पुलिस का एक वाहन आकर रुका और शोरगुल हुआ। इसी दौरान दोनों युवतियां एक मंजिला मकान की छत से जमीन पर कूद गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें