वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन ने बनारसी साड़ी कारोबार 26 अप्रैल से बढ़ाकर दो मई तक बंद रखने का फैसला लिया है।
एसोसिएशन के महामंत्री राजन बहल ने बताया कि अभी भी वाराणसी में चिकित्सा व्यवस्था सही नहीं है। ऑक्सीजन नहीं है तो कहीं इंजेक्शन नहीं है। कोई गंभीर स्थिति में हो तो अस्पतालों में जगह तक नहीं मिल रहा है। ग्राहकों और समस्त कारोबारियों को स्वास्थ्य व जीवन की चिंता है। इसलिए सभी पदाधिकारियों ने एक मत से साड़ी व्यवसाय बंद करने का प्रस्ताव दिया और सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि बनारसी साड़ी व्यवसाय एक सप्ताह और आगे बढ़ाते हुए दो मई तक के लिए बंद कर दिया जाए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश साह, अशोक धवन, नरोत्तम आढ़तिया, राजेन्द्र कपूर, हरिमोहन साह, सर्वेश अग्रवाल, भूपेंद्र वालिया , हाजी रब, राकेश वशिष्ठ , विजय कपूर, देवेन्द्र पाठक, राजेन्द्र मेहरा, गौतम टंडन, गुरुप्रीत रूपानी, पवन मोदी, मुकुंद लाल टंडन ने बंदी की सराहना की है।