फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मई तक बनारसी साड़ी कारोबार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन ने बनारसी साड़ी कारोबार 26 अप्रैल से बढ़ाकर दो मई तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महामंत्री राजन बहल ने बताया कि अभी भी वाराणसी में चिकित्सा व्यवस्था सही नहीं है। ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कमी है। अस्पतालों में जगह तक नहीं मिल रहा है। हमें ग्राहकों और समस्त कारोबारियों के स्वास्थ्य व जीवन की चिंता है। इसलिए सभी पदाधिकारियों ने शनिवार को एक मत से साड़ी व्यवसाय बंद करने का प्रस्ताव दिया और सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि बनारसी साड़ी व्यवसाय एक सप्ताह और आगे बढ़ाते हुए दो मई तक के लिए बंद कर दिया जाए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश साह, अशोक धवन, नरोतम आढ़तिया, राजेंद्र कपूर, हरिमोहन साह, सर्वेश अग्रवाल, भूपेंद्र वालिया, हाजी रब, राकेश वशिष्ठ, विजय कपूर, देवेंद्र पाठक, राजेंद्र मेहरा, गौतम टंडन, गुरुप्रीत रूपानी, पवन मोदी, मुकुंद लाल टंडन ने बंदी की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें