फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वाराणसी कैंट स्टेशन को 20 लाख का जुर्माना, डिस्प्ले बोर्ड काम नहीं करने पर एक्शन

Wed, 23 Apr 2025 10:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अलीगढ़ उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के न्यायालय में अलीगढ़ के एक यात्री ने वाद दाखिल किया था। बताया गया था कि डिस्प्ले बोर्ड खराब होने के कारण भगदड़ में वे घायल हो गए। किसी तरह वे अपने घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कैंट स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड के सही तरीके से काम न करने के कारण कोच के दूर होने पर ट्रेन में सवार होने के दाैरान एक व्यक्ति के गिरने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के न्यायालय ने रेलवे पर 20 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


पीड़ित ने पिछले साल 11 नवंबर को वाद दर्ज कराया था। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रघुवीरपुरी निवासी 66 वर्षीय दुर्गेश चंद्र गाैतम ने 20 अगस्त 2024 को पत्नी सुधा गाैतम के साथ बनारस से अलीगढ़ तक एसी कोच में रिजर्वेशन कराया था। प्लेटफॉर्म पर डिस्प्ले नहीं चलने के कारण ट्रेन का कोच काफी दूर रह गया।

इससे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। दुर्गेश चंद्र गौतम प्लेटफॉर्म पर गिर गए और उनके घुटने में चोट आई। यात्रियों की मदद से पत्नी ने किसी तरह उन्हें सीट तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने फोन पर अपने अधिवक्ता पुत्र देवेश गौतम को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने पर व्हीलचेयर से उन्हें कार तक ले जाया गया। इसके बाद निजी अस्पताल में उपचार कराया। देवेश गाैतम ने रेलवे की लापरवाही व सेवा की कमी के कारण अलीगढ़ उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के न्यायालय में 40 लाख 25000 का मुआवजा देने का वाद दर्ज कराया था। 

आयोग के अध्यक्ष हसनैन कुरैशी, सदस्य आलोक उपाध्याय, पूर्णिमा राजपूत की तीन सदस्यीय पीठ ने बहस सुनने के बाद रेलवे को 20 लाख 25 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश पारित किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें