फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शाला सिद्धि' पर सूचना देने में बनारस फिसड्डी, 27 तक की मोहलत

Sun, 22 Oct 2017 05:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
web portal
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शाला सिद्धि पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने में बनारस के विद्यालय फिसड्डी साबित हुए हैं। अंतिम तिथि बीतने के बाद भी जिले के ज्यादातर विद्यालयों ने अपना डेटा ऑनलाइन नहीं किया। अब सभी विद्यालयों को 27 अक्तूबर तक सूचनाएं अपलोड करने की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने विद्यालयों के ऑनलाइन मूल्यांकन के लिए शाला सिद्धि पोर्टल जारी किया है। इस पर सभी विद्यालयों को अपने यहां उपलब्ध सुविधाओं का विवरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए 25 अगस्त को राजकीय क्वींस कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया था।

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रधानाचार्यों को 15 सितंबर तक डेटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया था। विद्यालयों की लापरवाही पर जिला परियोजना अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर इस मामले में नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


साथ ही 27 अक्तूबर तक सारा विवरण अपलोड करने की मोहलत दी है। उन्होंने बताया कि यदि इसमें कोई दिक्कत आती है तो नोडल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव, अभिषेक श्रीवास्तव और प्रणति पांडा से संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें