फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के किसान परेशान, कर रहे थे रुपये का इंतजार, वापस आ गया बिका धान

Tue, 31 Dec 2019 10:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धान
विज्ञापन

धान खरीदने के लिए क्षेत्र में लगाई गई एक किसान उत्पादक कंपनी ने राजातालाब क्षेत्र के पनियरा गांव के किसान लल्लन दुबे का बिका धान उनके घर वापस भेज दिया। एक सप्ताह पहले बेचे गए धान की कीमत का किसान इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन


लल्लन दुबे ने बताया कि उन्होंने 200 क्विंटल धान किसान उत्पादन कंपनी को 24 दिसंबर को बेचा था। कंपनी ने अपना क्रय केंद्र भीमचंडी में खोला है। सेंपल लेने के बाद धान की खरीद क्रय केंद्र पर की गई। उन्होंने बताया कि खाते में धान की कीमत आने का इंतजार कर रहे थे कि मंगलवार को कंपनी की तरफ से ट्रक सहित माल उनके घर वापस भेज दिया गया।

कंपनी की ओर से यह बताया गया कि उनके धान की गुणवत्ता ठीक नहीं है। जबकि सेंपल लेने के बाद खरीद की गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने जनपद के उपविपणन अधिकारी और उप जिलाधिकारी राजातालाब से भी की है। उपजिलाधिकारी ने लल्लन दुबे को आश्वस्त किया की धान वापस किए जाने के कारण पूछा जाएगा यदि उपयुक्त नहीं मिला तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें