फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस क्लब का चुनाव : उदय बने सचिव और जयदीप बने कोषाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उदय राजगढिया को शहर के प्रतिष्ठित बनारस क्लब के चुनाव में सचिव और जयदीप सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। रविवार को क्लब परिसर में हुए चुनाव में दो पैनल से 14 प्रत्याशी आमने सामने रहे। इसमें से सात लोगों को निदेशक पद पर चुना गया। सबसे अधिक मत पाने के बाद नंबर एक पर आए दीपक मधोक ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आठवें नंबर पर आए गौरव दास निदेशक बन गए। उधर, पांचवें नंबर पर मत पाने वाले नीरज अग्रवाल ने निदेशक पद से इस्तीफा दिया तो 9वें स्थान पर आए राकेश बजाज निदेशक बन गए।
विज्ञापन

हुआ यूं कि दीपक मधोक को सबसे अधिक वोट मिले, लेकिन उनके पैनल से मात्र दो लोग जीते। एक खुद और दूसरीं अलका माथुर, इस नाते उन्होंने निदेशक पद से इस्तीफा देना पड़ा। जबकि, जयदीप सिंह के पैनल से पांच लोग जीते। इनमें जयदीप के अलावा उदय राजगढिया, दीपक माहेश्वरी, गौतम टंडन, नीरज अग्रवाल शामिल रहे। दो लोगाें के इस्तीफा देने के बाद भी आठ और नौ नंबर पर आने वाले प्रत्याशी भी जयदीप के पैनल के थे।
ऐसे समझें प्रक्रिया
सात निदेशक पदों का चुनाव होता है। ये सात आपस में मिलकर सचिव और कोषाध्यक्ष चुनते हैं। क्लब के 1500 सदस्यों में से 793 ने अपने मतों का इस्तेमाल किया। एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह की देखरेख में मतों की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक मधोक पैनल प्रत्याशियों को मिले वोट
नंबर एक पर दीपक मधोक 519
नंबर छह पर अलका माथुर 397
नंबर दस पर ओपी बदलानी 339
नंबर ग्यारह पर लेफ्टिनेंट कर्नल पीके सिंह 280
नंबर बारह पर अमरजीत सिंह भसेन 268
नंबर तेरह पर डा. समन्वय शुक्ला 255
नंबर चौदह आनंद दुबे 215
---
जयदीप सिंह पैनल प्रत्याशियों को मिले वोट
नंबर दो पर जयदीप सिंह 508
नंबर तीन पर दीपक कुमार माहेश्वरी 449
नंबर चार पर उदय राजगढिया 439
नंबर पांच पर नीरज अग्रवाल 408
नंबर सात पर गौतम टंडन 393
नंबर आठ पर गौरव दास -382
नंबर नौ पर राकेश बजाज - 360
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें