फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस बार एसोसिएशन चुनाव: 60 बूथों पर होगा चुनाव, 13 दिसंबर को होगा मतदान, तैयारियां पूरी

Thu, 08 Dec 2022 10:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन क्षत्रधारी सिंह ने मंगलवार को सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर की सुबह 10 से 4 बजे तक होने वाले मतदान में 4901 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें आजीवन 3356 व 1545 पुराने सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
बनारस बार एसोसिएशन मतदान (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस बार एसोसिएशन के लिए 13 दिसंबर को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन क्षत्रधारी सिंह ने मंगलवार को सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर की सुबह 10 से 4 बजे तक होने वाले मतदान में 4901 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें आजीवन 3356 व 1545 पुराने सदस्य शामिल हैं। मतदान सम्पन्न कराने के लिए 70 सहायक चुनाव अधिकारी और 60 मतबूथ बनाए गए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ सिंह, राधेश्याम चौबे और सौरभ कुमार श्रीवास्तव को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

क्षत्रधारी सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान हैंडबिल वितरण पर रोक से साथ पूरे सिविल कोर्ट परिसर में बैनर पोस्टर कटआउट नहीं लगाया जा सकेगा। मतपत्र का फोटो लेना प्रतिबंधित है। मतदान बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में होगा। मतगणना 14 दिसंबर की सुबह 8 बजे शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम आएगा। उधर, चुनाव में अध्यक्ष पद पर पांच और महामंत्री पद पर सात प्रत्याशियों समेत कुल 19 पदों पर 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बैठक में सदस्य प्रमोद कुमार पाठक, संजय कुमार वर्मा, अवधेश कुशवाहा, धर्मेंद्र नाथ शर्मा और सहायक प्रदीप श्रीवास्तव व अजय बरनवाल आदि रहे।
विज्ञापन

चाय की अड़ियों से लेकर चैंबरों तक प्रचार
कचहरी से लेकर अधिवक्ताओं के आवास और चैंबर तक प्रत्याशी ताकत झोंक रहे हैं। शहर की चाय की अड़ियों समेत अन्य स्थानों पर प्रचार किया जा रहा है। कई प्रत्याशी तो आठ, नौ बार से चुनाव लड़ रहे हैं। ये सहानुभूति के आधार पर चुनाव जितवाने की दुहाई दे रहे हैं। ज्यो ज्यो चुनाव की तिथि नजदीक आ रही पूरा कचहरी और प्रमुख गेट पर प्रत्याशी वोट मांगते और अनुनय विनय करते दिख रहे हैं।

पिंडरा बार चुनाव : अध्यक्ष पद समेत 9 लोगों ने किया नामांकन
पिंडरा। पिंडरा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने बुधवार को जोश के साथ नामांकन किया। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 9 लोगों ने पर्चे भरे। पहले दिन रामभरत यादव व प्रफुल्ल पटेल ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इसके अलावा विभिन्न पदों के लिए 7 लोगों ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि कुल 10 पर्चे बिके हैं। अध्यक्ष पद समेत विभिन्न पदों पर 9 लोगों ने नामांकन किया। बृहस्पतिवार को भी नामांकन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें