काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन वाराणसी पहुंचे हैं। अभिनेता यहां फिल्म भोला की शूटिंग के लिए आए हैं। सफेद कुर्ता-पायजामा साथ में सदरी के साथ कंधे पर शॉल लिए अभिषेक बच्चन की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। अभिषेक बच्चन काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे।
कर्मचारियों के साथ सेल्फी खिंचवाई। एक झलक पाने को फैंस बेताब दिखे।
बता दें कि वाराणसी में फिल्म भोला की शूटिंग चल रही है। जिसके लिए एक्टर अजय देवगन पहले से ही काशी में मौजूद हैं। फिल्म अभिनेता अजय देवगन बुधवार सुबह-सुबह गोदौलिया चौराहा पहुंचे। खुली जीप पर अजय देवगन ने चौराहे के चक्कर लगाए तो फैंन के होश उड़ गए।