महामृत्यंजय मंदिर के महंत पं. त्रयंबक नाथ दीक्षित ने बताया कि रविवार से मंदिर में झांकी दर्शन की व्यवस्था रहेगी। आम श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश अगले आदेश तक बंद रहेगा। मंदिर में ना तो बाहर से कोई प्रसाद चढ़ाया जाएगा और ना ही मंदिर की तरफ से श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि 24 मार्च तक मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर में बाबा की चारों प्रहर की आरती और अन्य परंपराएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी। मंदिर में किसी भी श्रद्धालु को 24 मार्च तक प्रवेश नहीं दिया जाएगा।