फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः कनिका कपूर की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सांसद अनुप्रिया पटेल ने खुद को किया आइसोलेट

Fri, 20 Mar 2020 09:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद संसद तक हड़ंकप मच गया है। कनिका के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। क्योंकि लखनऊ में आयोजित पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन


इस पार्टी में कनिका कपूर भी मौजूद थीं। कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। इसके बाद वह 14 मार्च को लखनऊ में आयोजित एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी के बाद बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह सदन भी गए थे, जहां कई नेताओं से उनकी मुलाकात हुई।

कनिका कपूर की पार्टी में दुष्यंत के शामिल होने की खबर सामने आते ही उनसे मिलने वाले नेताओं ने खुद को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है।
 
अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोरोना की आशंका से खुद को आइसोलेट (अलग) कर लिया है। वह राष्ट्रपति भवन और संसद में सांसद दुष्यंत सिंह से मिली थीं। इसकी वजह से उन्होंने एहतियातन ऐसा कदम उठाया है।

विज्ञापन

सांसद अनुप्रिया पटेल संसद में दुष्यंत कुमार के बगल में बैठी थीं। साथ ही राष्ट्रपति भवन में भी उनकी सांसद दुष्यंत कुमार से मुलाकात हुई थी। सांसद अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह गुरुवार को एक कार्यक्रम में मौजूद थीं। उस कार्यक्रम में सहयोगी सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। सावधानी के तौर पर वह सेल्फ आइसोलेशन में जा रही हैं और सरकार के निर्देशों का पालन करेंगी।

क्या होता है आइसोलेशन और क्वोरंटाइन
एसीएमओ डा. अजय कुमार ने बताया कि जो व्यक्ति कोरोना संदिग्ध के संपर्क में आया है, पर उसमें कोई लक्षण नहीं है तो उसे क्वोरंटाइन में रखना होता है। इसमें वह 14 दिनों तक एकांतवास में रहता है। क्वोरंटाइन भी दो तरह से होता है। एक होम क्वोरंटाइन और दूसरा संस्थागत क्वारंटाइन। होम क्वोरंटाइन में वह 14 दिनों तक घर में एक कमरे में रहता है। संस्थागत में वह अस्पताल में रहता है।
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध से मिलने पर अगर कोरोना के लक्षण सर्दी-जुकाम आदि होता है तो उसे आइसोलेट किया जाता है। आइसोलेशन में संदिग्ध को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाता है। वहां पर संदिग्ध की जांच करने वाले डाक्टर पीपी कीट और एन-95 मास्क के साथ ही कमरे में जांच करने जाते है। अनुप्रिया पटेल में सर्दी-खांसी या जुकाम की कोई शिकायत नहीं है तो वह होम क्वारंटाइन में होंगी। जिसमें वह 14 दिनों तक घर के एक कमरे में रहेंगी। इस बीच कोई लक्षण मिलता है तो उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें