वाराणसी जिले में बलुआ घाट के गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई है। पूर्व में यहां निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठाए गए थे। जिसके बाद नाराज सीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और एडीएम वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने बलुआ पर बने पक्का घाट की जांच की। घाट के निर्माण सामग्री की सैंपलिंग के लिए खोदाई कराई गई। लैब में जांच के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि निर्माण कार्य को देखा गया। गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई है। पूर्व में यहां निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठाए गए थे। मुख्यमंत्री की बैठक में भी मामला उठा था। नाराज सीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में अधिकारी और जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में सैंपलिंग कराई गई। मुख्यमंत्री से विधायक ने सामने घाट व बलुआ घाट पर पक्के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया था। प्रोजेक्ट मैनेजर मानवेंद्र सिंह की मौजूदगी में सैंपलिंग ली गई।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि निर्माण में गंगा बालू के इस्तेमाल सहित कई अनियमितता पाई गई है। सैंपल की फॉरेंसिक जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। कई माह पहले निर्माणाधीन घाट का गुंबद गिरने से एक मजदूर की मौत के बाद से घाट पर निर्माण कार्य बंद है। दुर्घटना के बाद सभी गुंबद हटवाए गए हैं।