फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: भेड़ी पुल से गिरा युवक, नदी में डूबने से मौत; दूसरे दिन घंटों तलाश के बाद नदी से मिला शव

Sun, 13 Sep 2026 06:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में भेड़ी पुल से एक युवक नदी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला। दूसरे दिन घंटों चले खोज अभियान के बाद नदी से उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
लाश मिलने के बाद माैके पर पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवडीह केवटलिया स्थित भेड़ी पुल से गिरकर एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। शनिवार देर शाम पुल से युवक के गिरने की सूचना गांव के कुछ बच्चों ने ग्रामीणों को दी थी। ग्रामीणों ने नदी में काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार को दोबारा तलाश शुरू करने पर युवक का शव नदी से बरामद हुआ। उसकी पहचान देवडीह निवासी मंटू राजभर (23) पुत्र सूरज राजभर के रूप में हुई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम कुछ बच्चे पुल के पास मौजूद थे। उन्होंने एक युवक के पुल से नदी में गिरने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में उतरकर युवक की तलाश की, लेकिन देर तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इधर, देवडीह निवासी सूरज राजभर का पुत्र मंटू शनिवार दोपहर से ही घर से गायब था। 

रविवार को मंटू के परिजनों और ग्रामीणों को आशंका हुई कि कहीं शनिवार को पुल से नदी में गिरने वाला युवक मंटू ही तो नहीं था। इसके बाद केवटलिया निवासी भूली साहनी और राजेश साहनी के सहयोग से नदी में फिर तलाश शुरू की गई। घंटों की खोजबीन के बाद पुल के नीचे नदी से युवक का शव बरामद कर लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने मृतक की पहचान मंटू राजभर के रूप में की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत ने परिवार को तोड़ा
मंटू राजभर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। करीब चार वर्ष पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। वहीं, छोटी बहन भी करीब तीन वर्ष पहले घर से लापता हो गई थी, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। ऐसे में परिवार के इकलौते बेटे की नदी में डूबने से मौत ने परिजनों को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें