फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी ने खोया आपा, पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया

Mon, 26 Oct 2020 08:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड नगर के एक होटल में रविवार को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहे एक युवक की एंटी रोमियो दल के साथ पहुंची पत्नी ने पिटाई कर दी। वह पति को पीटते हुए उभाव थाने ले गई। इस दौरान अफरातफरी का फायदा उठाकर प्रेमिका भाग गई। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि रविवार को एक विवाहित युवक अपनी प्रेमिका के साथ बेल्थरारोड नगर स्थित होटल में आकर ठहरा था। युवक की इस हरकत की भनक कहीं से उसकी पत्नी को लग गई। अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने की नियत से वह एंटी रोमियो दल के साथ होटल पर पहुंच गई।
 

विज्ञापन

वहां बाहर अपने पति की बाइक खड़ी देख वह उसी पर बैठकर इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद उसका पति, प्रेमिका के साथ आता दिखाई पड़ा। यह देखते ही पत्नी गुस्से से लाल-पीली हो गई और चप्पल लेकर पति पर टूट पड़ी। इस दौरान प्रेमिका को भी गुस्से का शिकार होना पड़ा। हालांकि अफरातफरी के बीच वह भागने में कामयाब हो गई।

इसके बाद पत्नी, पति की पिटाई करते हुए सीयर पुलिस चौकी ले आई। वहां सीओ के हस्तक्षेप पर उसे थाने पर भेज दिया गया। बाद में युवक को छोड़ दिया गया। सीओ रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि उन्होंने हस्तक्षेप कर मामले को थाने पर भेज दिया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें